-
Advertisement
विक्रमादित्य के समर्थन में यदुपति ठाकुर कार्यकर्ता लेकर पहुंचे हॉलीलॉज, जोरदार नारेबाजी
Vikramaditya Singh: लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों को लेकर की टिप्पणी के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। विक्रमादित्य सिंह के बयान को कुछ मंत्री सही नहीं बता रहे है। इन सब विवाद के बीच युवा कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर विक्रमादित्य में समर्थन में उतर आए है। यदुपति ठाकुर वीरभद्र सिंह के साथ भी लंबे समय तक चट्टान की तरह खड़े रहे और अब विक्रमादित्य सिंह की ढाल बन कर साथ चल रहे है । सोमवार को युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश भर से युवा कार्यकर्ता विक्रमादित्य के आवास हॉली लॉज पहुंचे। युवाओं ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अकेले नहीं है बल्कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।युवाओं ने विक्रमादित्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विक्रमादित्य अकेले नहीं है, हम साथ हैं
इस दौरान यदुपति ठाकुर ने कहा कि वे हमेशा से हॉलीलॉज के साथ रहे है और आगे भी रहेगे। हॉलीलॉज पहली बार नही आए है, यहां आते रहते है लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है कि विक्रमादित्य सिंह अकेले पड़ गए है और उसके साथ कोई नहीं है लेकिन हम ये बताने आये है कि विक्रमादित्य अकेले नहीं है हिमाचल के लाखों युवा उनके साथ चट्टान की तरह खड़े है।
बढ़िया काम कर रही सरकार
वही मंत्रियों के बीच चल रही बयान बाजी को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा सरकार में छोटी- मोटी बातें चलती रहती है। इस पर ज्यादा टीका टिपणी नही करनी चाहिए। मंत्री भी वरिष्ठ नेता है और हिमाचल की समस्याओं को भली भांति जानते है ओर क्या बोलना कब बोला वो जानते है।आज युवा जो समर्थन में यहां पहुचे है उनका आभार जताते है । हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और सरकार बढ़िया काम कर रही है। सीएम सुक्खू प्रदेश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।
संजू चौधरी
