-
Advertisement
Yadvendra Goma | Apurva Devgan | Privilege Motion |
हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के डीसी अपूर्व देवगन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। गोमा ने बताया कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मंडी पहुंचे थे। वे एक दिन पहले 25 जनवरी की शाम मंडी पहुंचे,तो प्रोटोकॉल के मुताबिक डीसी मंडी वहां मौजूद नहीं थे जबकि डीसी को पहले से ही उनके आने की जानकारी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीसी के मौके पर न आने की वजह से अपनी समस्या लेकर आए फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ी। गोमा ने कहा कि उन्हें किसी तरह की आवभगत की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन डीसी के न होने से लोगों में खासा रोष देखा गया। उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रिविलेज मोशन लाया गया।
