-
Advertisement
परिजन कर रहे थे शादी की तैयारियां, मंडी में युवती ने जहर खाकर दी जा#न
Himachal News: मंडी जिला में युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती की सगाई दो सप्ताह पहले ही हुई थी और परिवार उसकी शादी की तैयारियों में लगा था। युवकी के एस कदम से परिजन सदमे में है। उधर पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।
आईटीबीपी में कार्यरत है पिता
जानकारी अनुसार, धनियारा ग्राम पंचायत के सरवाल निवासी आईटीबीपी में कार्यरत दिलीप सिंह की 20 वर्षीय बेटी सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों के अनुसार सुमन की महज 14 दिन पहले ही सगाई हुई थी। इसके लिए उसके पिता भी विशेष तौर पर छुट्टी लेकर घर आए थे।घटना से एक दिन पूर्व परिवार ने खेतों में धान की रोपाई का काम किया था। परिवार के किसी भी सदस्य को इसका आभास नहीं था कि सुमन सुसाइड जैसा कदम उठा सकती है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार रविवार को सुमन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जोनल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
सुरेश कुमार

