-
Advertisement
Himachal में युवती ने BJP MLA हंस राज पर लगाए गंभीर आरोप,Video देख सब आएगा समझ
BJP MLA Hansraj : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक युवती ने चुराह से बीजेपी विधायक डॉ हंस राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया और न्याय की गुहार लगाई। लड़की ने रो-रो कर अपनी बात को कहते हुए कहा कि वह घर से बाहर रहती है, जबकि उसका परिवार घर में है।विधायक की ओर से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। लिहाजा लड़की खुद के साथ परिवार की जान को खतरा बताते हुए कह रही है, कि वह जाएं तो जाएं पर कहां जाए।
चंबा में एक युवती ने चुराह के विधायक हंस राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फेसबुक लाइव में उसने अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया और न्याय की गुहार लगाई। उ
@AmitShah @narendramodi @JPNadda @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @BJP4Himachal @BJP4India pic.twitter.com/rkOmrOCivZ— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 2, 2025
उसने डॉ हंसराज पर धमकी देने और बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। बीते वर्ष भी युवती ने विधायक हंसराज पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। युवती के ताजा आरोपों के बाद विधायक हंसराज ने भी लाइव आकर अपनी सफाई दी है।
-सुभाष महाजन

