-
Advertisement
हिमाचल: पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं, चरस की खेप संग धरे युवक-युवती
बिलासपुर। अकसर कहा जाता है कि महिलाएं भी अब पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इस बात को कुछ महिलाओं ने नशे के काले कारोबार में भी सच कर दिखाया है। जी हां, रविवार को हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक कार से पुलिस ने अढ़ाई किलो के करीब चरस बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार युवक और युवती को गिरफ्तार (Arrest) किया है। यह दोनों कुल्लू जिला के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पुलिस को देख भागने लगा व्यक्ति, पकड़ने पर मिली 4 किलो से भी अधिक चरस
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एनएच चंडीगढ़ मनाली 205 पर एक कार से 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद की गई है। थाना सदर की टीम ने नौणी चौक के पास नाकाबंदी की थी। उसी दौरान कार कुल्लू की तरफ से आई जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख चालक एक दम से घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तो पिछली सीट के नीचे चरस रखी हुई थी। जिसकी मात्रा 2 किलो 416 ग्राम बरामद हुई। जिसमें एक युवती और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति के बैग में मिली तेंदुए की खाल; ऐसे किया गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान महेश कुमार गांव जेस्ट त भुंतर जिला कुल्लू और युवती रजनी गांव मनहम तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर की टीम ने नौणी चौक के पास नाकाबंदी की थी, जिसमें एक कार से 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद की गई, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


