-
Advertisement
हिमाचल में एक और युवक ने उठाया खौफनाक कदम, रूममेट के उड़े होश
नाहन। हिमाचल में एक के बाद एक सुसाइड (Suicide) के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों बिलासपुर (Bilaspur) में एक इंजीनियर छात्र ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया था। अब ताजा मामला जिला सिरमौर (Sirmour) के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से है। यहां 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगा लिया है। मृतक की पहचान रोहित पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव चामला रेणुका जी के रूप में हुई है। युवक कालाअंब में निजी कंपनी (Private Company) में कार्य करता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः कालेज नहीं आया दोस्त, क्वार्टर का कमरा खोला तो उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार युवक कालाअंब (Kalaamb) के भंडारीवाला में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके साथ रहने वाला युवक जब कमरे में पहुंचाए तो उसने रोहित को फंदे से झूलते हुए देख और इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी गई। मौके पर पहुंची कालाअंब पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी (ASP) बबीता राणा भी मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। कालाअंब थाना के एसएचओ योगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide note) बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…



