-
Advertisement
हमीरपुर के जोलसप्पड़ में युवक को सरेराह मारा चाकू, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी
हमीरपुर में एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। चाकू से वार कर घायल युवक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घायल युवक को हमीरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चाकू मार कर मौके से फरार हुए अरोपी युवक को पुलिस ने नादौन के कमला से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- पत्नी व बच्चों के साथ मनाली आए पर्य़टक की मौत, तमिलनाडू का था रहने वाला
जानकारी के अनुसार जोलसप्पड़ के रहने वाले मनीष कुमार के पेट में नीतेश कुमार नाम के युवक ने चाकू मार दिया। घटना के बाद नीतेश मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सीएम का गृह जिला होने के चलते पुलिस एक्टिव हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को धर दबोचा है।
