-
Advertisement
युवक ने लगाया फंदा, परिजनों ने समय पर अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान
कुल्लू। जिला के करजां निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगा दिया लेकिन परिजनों ने समय रहते हुए उसे अस्पताल ( Hospital) पहुंचाया और उसकी जान बच गई। दरअसल उझी घाटी के करजां गांव के एक 25 वर्षीय युवक सूरज पुत्र नारायण दत्त मेले से सुबह के करीब तीन बजे अपने घर लौटा और घर पहुंचकर खाना खाया। इसके बाद वह घर की निचली मंजिल में बने कमरे ( Room)में सोने चला गया। कुछ समय बाद जब युवक की मां नीचे शौचालय के लिए उतरी तो देखा कि बेटे ने गले में फंदा लगाया है। मां ने शोर मचार कर परिजनों को इक्ठा किया। इसके बाद परिजनों ने उससे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। लिहाजा, युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पार्वती नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त , दिल्ली का रहने वाला था युवक

