-
Advertisement
![Latest Una News](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/10/POISON-AMBULANCE-1.jpg)
हिमाचल में युवक ने निगल लिया जहर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
ऊना। हिमाचल में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सदर थाना ऊना के तहत कुरियाला में 28 वर्षीय युवक जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ऩे पर युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दर्दनाक हादसाः बाइक सवार की गई जान, पत्नी व एक अन्य घायल
जानकारी के मुताबिक रशपाल सिंह निवासी कुरियाला ने बुधवार रात्रि अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।