-
Advertisement
हिमाचल: कार चलाते वक्त बिगड़ी तबीयत, मारी दुसरे कार में टक्कर, सड़क पर मची अफरा-तफरी
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर शहर के बीचोंबीच सोमवार को चलती कार में चालक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद कार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार ने आगे सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में लोगों को गंभीर रुप से चोटें नहीं आई।
हादसे में क्षतिग्रस्त कारें व चोटिल महिला
हादसे के दौरान एक महिला को चोट आई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उक्त कार चालक अपनी मां को क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए ले गया था, मगर वापसी में अचानक ही कार चला रहे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उसने कार से नियंत्रण खो दिया। और कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। घटना के बाद सड़क पर चल रहे राहगीरों में आपाधापी का माहौल कायम हो गया।उधर, क्षतिग्रस्त कार के मालिक ने कहा कि उनकी कार साइड में खड़़ी थी। इसी बीच पीछे से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। वो भी इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


