-
Advertisement
अपने घर की लाडली थी डाडासीबा की अमनदीप, सर्पदंश से दर्दनाक मौत
डाडासीबा। पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत आने वाली पंचायत रैल के गांव बनूड़ी (Village Banuri) में सांप ने 11 वर्ष की बच्ची को सिर पर काट लिया, जिससे उसकी डाडासीबा अस्पताल (Dadasiba Hospital) में मौत हो गई। बच्ची की पहचान अमनदीप पुत्री गुरमीत सिंह (Amandeep daughter Gurmeet Singh) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके सिर पर किसी चीज ने काट लिया है। इस पर बच्ची की मां ने सारी जगह देखा पर उसको कुछ भी नजर नहीं आया।
यह भी पढ़ें- शिमला में घर के बाहर खड़ी कार हुई चोरी, मालिक को अपने कर्मचारी पर शक
इस बच्ची के पिता उस समय घर पर नहीं थे। करीबन सुबह पांच बजे बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई। इस पर परिजनों ने निजी वाहन से उसे डाडासीबा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। अमनदीप सबसे बड़ी थी और छठी कक्षा में सांढा स्कूल में पढ़ रही थी। अमनदीप के चाचा ने बताया कि अमनदीप पढ़ने में बहुत ही होशियार थी। पिछले कल स्कूल जाते समय भी उसने सबके साथ हंसी-मजाक किया और अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़कर सभी परिवार वालों को भी खिलाए। रैल पंचायत प्रधान संध्या देवी (Sandhya Devi) ने बताया है कि बच्ची की मौत की वजह सांप का काटना बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान ने परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।
सांप के काटने जिला कांगड़ा (Kangra) में दो दिनों के भीतर दूसरी मौत है। इससे पहले शुक्रवार को ज्वालामुखी की बग्गी पंचायत के पतरेली गांव (Patreli Village) में सांप के काटने से 32 वर्षीय अंकु चौधरी सुपुत्र हरी चौधरी की भी मौत हो गई थी। उक्त युवक अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसके पड़ोसी नवल किशोर ने बताया कि उक्त युवक को रात करीब चार बजे एक जहरीले सांप ने काट लिया था।
जब सांप ने काटा तो युवक ने तुरंत शोर मचा दिया कि उसे सांप ने काट लिया है। मगर इतना कहकर वह बेहोश हो गया और दो मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई। काटने के बाद उक्त सांप युवक की चारपाई के नीचे ही बैठा रहा जिसे गांव वालों ने मार दिया।


