-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 128 मामले, 3 की गई जान; 2711 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) को लेकर काफी राहत भरी खबर है। प्रदेश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को हिमाचल में डेढ सौ से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज तीन लोगों की ही कोरोना के चलते जान गई है। कोरोना से मरने वाले सभी कांगड़ा (Kangra) जिला के रहने वाले थे। प्रदेश में आज यानी रविवार को मात्र 128 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं 399 कोरोना संक्रमित (corona infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल आज दिन तक कोरोना के 2,00,410 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 1,94,249 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3,426 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में अभी भी 2,711 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज 10 की गई जान, 239 नए मामले, 2990 रह गए एक्टिव केस

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल के 10 जिला से आज कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि लाहुल स्पीति और किन्नौर जिला से आज कोई भी कोरोना का मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। रविवार को शिमला से 27 लोग कोरोना संक्रमित (corona infected) पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर से 18, मंडी से 18, बिलासपुर से 15, चंबा से 15, सोलन से 10, कांगड़ा से 7, कुल्लू से 7, सिरमौर से 7 और ऊना से 4 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह से आज कांगड़ा जिला से 94 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि शिमला से 54, ऊना से 36, सिरमौर से 36, चंबा से 38, हमीरपुर से 29, सोलन से 26, कुल्लू से 25, किन्नौर से 24, मंडी से 23, बिलासपुर से 12 और लाहुल स्पीति जिला से 2 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
आज कितने सैंपल जांच को आए
हिमाचल में आज 10810 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए आए, जिसमें 83 सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। वहीं 10061 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 663 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

