-
Advertisement

कोरोना अपडेटः Himachal में एक्टिव केस हो गए 121, आज 5 जिलों से आए 17 नए मामले
शिमला। हिमाचल में अब तक 1316 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए आए हैं। इसमें 112 नेगेटिव रहे हैं। साथ ही 1204 की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में आज जो 17 नए मामले सामने आए हैं, वह पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। इनमें कांगड़ा (Kangra) जिला में 6, सोलन में 5, मंडी में चार, शिमला व ऊना में एक-एक मामला पाया गया है। इसमें शिमला में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला हमीरपुर की रहने वाली है। महिला का सैंपल आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में लिया गया था तो वह शिमला के खाते में जाएगी। हिमाचल में अभी दस जिलों में एक्टिव केस हैं। साथ ही किन्नौर और लाहुल स्पीति में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet: हिमाचल में बसों को चलाने और निजी स्कूलों की Fees को लेकर बड़ा फैसला-जानिए
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Kangra में 70 वर्षीय महिला सहित 6 पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 115
हिमाचल में आज आए 17 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 185 पहुंच गया है। एक्टिव केस 121 हैं। आज दो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) के डॉक्टर व हमीरपुर का एक व्यक्ति शामिल हैं। इन्हें अस्पताल (Hospital) से घर भेज दिया गया है। हिमाचल में अब तक 61 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही तीन की मृत्यु हुई है। वर्तमान में हमीरपुर जिला में सबसे ज्यादा 54 एक्टिव केस हैं। इससे कम कांगड़ा में 35 मामले हैं। साथ ही सोलन में 10 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल से ट्रक में Solan लौटे पांच व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल में अब तक 25629 लोगों की कोरोना जांच (Corona probe) को सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 24255 नेगेटिव (Negative) पाए गए हैं। 185 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 1219 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें 15 पिछले कल के पेंडिंग सैंपल भी शामिल हैं। वहीं, 36676 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 11264 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 25412 अभी निगरानी में हैं।