-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज फिर 4 की गई जान, 138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है। बुधवार को हिमाचल में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिला से 62 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसी तरह से शिमला से 86 वर्षीय महिला और ऊना से 70 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 138 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं 70 संक्रमित आज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज तक कोरोना के दो लाख 24 हजार 557 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 18 हजार 931 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3749 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में 1860 कोरोना संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज 4 की गई जान, 168 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज फिर कांगड़ा जिला में 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी में 27, ऊना में 18, हमीरपुर में 24, बिलासपुर में 11, शिमला से 8, कुल्लू से 2, सोलन से 2, सिरमौर से एक और लाहुल स्पीति से भी एक कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 26, ऊना से 21, हमीरपुर से 10, कांगड़ा से 3, कुल्लू से 4, सोलन से 2, किन्नौर से 2, बिलासपुर से 1 और शिमला से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
आज के सैंपल में 129 की रिपोर्ट पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 5327 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए। जिसमें से 129 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 5030 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 168 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

