-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में बढ़े एक्टिव केस, 61 पहुंची संख्या; जाने आज की स्थिति
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी है। गुरुवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा 10 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है। प्रदेश में आज दिन तक की बात करें तो यह आंकड़ा दो लाख 84 हजार 912 पहुंच गया है। जिसमें से दो लाख 80 हजार 715 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 4117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं हिमाचल में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 2127 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

किस जिला में कितने मामले
हिमाचल में आज सामने आए मामलों में कांगड़ा से 10, सोलन से 3, चंबा से दो और हमीरपुर जिला से एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके अलावा आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से तीन, शिमलना से 3, चंबा से 2, लाहुल स्पीति और मंडी से एक एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


