-
Advertisement
मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने की बुजुर्ग पिता की पिटाई, चार दांत तोड़े
Son Beats up his father: ऊना जिला के अंब थाना के तहत बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग पिता (father) के साथ मारपीट की और उनके चार दांत तोड़ दिए। पिता ने बेटे के खिलाफ पुलिस ( Police)में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल पिता का मेडिकल( Medical) करवाया गया है। 66 वर्षीय कृष्ण सिंह ने बताया कि वह घनारी तहसील के गांव गोंदपुर बनेहड़ा (अप्पर), का रहने वाला है। 17 जनवरी की रात को करीब 8-9 बजे रात उनके बेटे जगजीत सिंह ने मारपीट की और इस वजह से उनके चार दांत टूट गए। उन्होंने पुलिस से मेडिकल जांच कराने और बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पहले भी बेटे ने कई बार मारपीट की
शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी बेटे ने उनके साथ कई बार मारपीट की है और उन्हें बेटे से जान का खतरा है। इस सबंध में पुलिस ने शिकायत को दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बुजुर्ग को सिविल अस्पताल अंब( Civil Hospital Amb) भेजा गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई है। डॉक्टर ने उनकी चोटों को गंभीर बताया है। पुलिस ने धारा 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एएसआई रजनीश कुमार को सौंपी गई है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

