-
Advertisement
मंडी के Gohar में बादल फटा, स्टोन इंडस्ट्री को क्षति,शिमला में Landslide से पांच घर क्षतिग्रस्त
Cloudburst in Gohar of Mandi :हिमाचल में बीती रात भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। मंडी के गोहर उपमंडल (Cloudburst in Gohar of Mandi) की नांडी पंचायत के कटवाढी गांव के पास स्थित नसेंणी नाला में बादल फटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना में कटवाढी क्षेत्र की एकमात्र कट स्टोन इंडस्ट्री को क्षति पहुंची है व पास लगती दुकानों में नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। नांडी पंचायत के प्रधान फता राम ने घटना की पुष्टि की है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1961688295177400738
शिमला में लैंडस्लाइड से पांच घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन फिर से बंद होने से आमजन की परेशानियां बढ गई है। तीन जिलों में स्कूल.कॉलेज आज भी बंद रखे गए हैं।
-संजीव कुमार

