-
Advertisement
कुल्लू में तीन जगह बादल फटे: बाप-बेटी समेत तीन लोग बहे, नदी- नाले उफान पर
Cloudburst in Himachal: हिमाचल में मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश भर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद अब बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। बुधवार को कुल्लू जिला के सोलंग घाटी, सैंज व गड़सा में बादल फटने की घटना सामने आई हैं। इसी बीच सैंज के साथ सीउंड बिहाली में तीन लोगों के पानी के बहाव में बहने की सूचना है लेकिन प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं हो पाई है।
कुल्लू की सैंज और तीर्थन वैली में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बारिश के चलते सीयूंड में जीवा नाले में बाढ़ आ गई है, यहां पर सड़क व हाईड्रो प्रोजेक्ट कंपनी का एक शेड भी बह गया #Cloudburst #SainjValley #Tirthan #Jivanala #kullu #Himachal pic.twitter.com/L5RMFCeONN
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 25, 2025
कुल्लू के गड़सा, सैंज ,सोलंग नाला में बादल फटने से नाले उफान पर है। सैंज में एक पिकअप पानी में बह गई। कसोल में ग्राहण नाले के किनारे खड़ी गाड़ियां पानी की चपेट में आ गई। उधर गडसा में गौमती नदी में भारी मात्रा में लकड़ियां बह कर आई हैं। सैंज में जीवा नाले में बाढ़ आ गई। वहीं, अब सैंज बाजार को भी यहां पर खतरा पैदा हो गया। उधर, बारिश के चलते आनी-कुल्लू NH 305 फड़ेलनाला और आनी चवाई मार्ग गुगरा के पास अवरुद्ध है। सीयूंड में जीवा नाले में बाढ़ आई और काफी ज्यादा नुकसान की आंशका है। यहां पर रोड बह गया है और साथ ही हाईड्रो प्रोजेक्ट कंपनी का एक शेड भी बहा है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है।
तिनके की तरह बह गई पिकअप
#manikaran #cloudburst #sainj #himachalweather pic.twitter.com/LAeE1i3vDK— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 25, 2025
आपदा प्रबंधन विशेष सचिव डीसी राणा ने कहा हिमाचल में मानूसन 19 जून को प्रवेश हुआ है मौसम विभाग की ओर से फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था और आज कुल्लू में तीन जगह पर बादल फटे हैं हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं है । बादल फटने से कितना नुक्सान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून में काफी ज्यादा बारिश होती है ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर अलर्ट भी जारी किया जा रहा है और उस अलर्ट को अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए लोगों तक पहुंचा जा रहा है।
कुल्लू में प्रकृति का विकराल रूप….गडसा में ठेला नाला अपने साथ लेकर आया लकड़ियां#Cloudsburst #Kullu #Gadsa #himachal #Himachalweather pic.twitter.com/q6pJ8i9SGA
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) June 25, 2025
नदी नालों से दूर रहने की सलाह
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नदी नाले खासकर उफान पर रहते हैं। ऐसे में लोगों को नदी नालों से दूर रहने की जरूरत है। प्रदेश सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं और 1070 के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी आपात स्थिति में लोग संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हर जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और सचिवालय में अलग से कंट्रोल रूम पहले से ही स्थापित कर दिए गए हैं।
तुलसी

