- Advertisement -
हिमाचल में बिगड़ो मौसम के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो घरों के इकलौते चिराग बुझ गए है। हादसा मंडी जिला के करसोग में हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप एक ऑल्टो कार ( एचपी30-9859) करीब 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में दो युवक सवार थे और दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। लोगों को जब इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मृतकों की पहचान होम कृष्ण (22) पुत्र नंदराम निवासी गांव गरियाला, नुपा राम(26)पुत्र मुनिलाल निवासी गांव पलोड डाकखाना शंकरदेहरा जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों ही युवक घर के इकलौते चिराग थे। देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत्यु के शव को कब्जे में लिया। दोनों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।हादसे की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
- Advertisement -