-
Advertisement
नाहन-सराहां-कुमारहट्टी NH पर बड़ा हादसा: बोलेरो कैंपर पलटने से 1 की मौ#त, 9 घायल
Himachal Accident: सिरमौर जिला के तहत नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायल रेफर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज (डॉ वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन) रेफर कर दिया है। वहीं, अन्य 4 घायलों का सराहां अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
एचके पंडित
