-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना के मामले आज 250 पार, एक की मौत, एक्टिव केस 755
Last Updated on March 29, 2023 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को परेशानी में डाल रहा है। प्रदेश में हर रोज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में आज यानी बुधवार को 255 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 73 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं आज कोरोना से कांगड़ा के 65 वर्षीय शख्स की जान गई है।
सबसे अधिक एक्टिव 189 केस कांगड़ा में है
प्रदेश में 755 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दिए थे, जिसके चलते आज 4267 सैंपल आज जांचे गए। सबसे अधिक 85 मामले कांगड़ा से सामने आए हैं। मंडी से 51 बिलासपुर से 26 , शिमला से 19 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक एक्टिव 189 केस कांगड़ा में है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group