-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज दो की गई जान, 491 रह गए एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को प्रदेश में 29 लोग ही कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। हालांकि आज दो कोरोना संक्रमितों की जान जरूर गई है। यह दोनों शिमला और मंडी जिला से संबंधित थे। शिमला में 80 वर्षीय महिला जबकि मंडी में 85 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से जान गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 46 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक दो लाख 28 हजार 295 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिनमें से दो लाख 23 हजार 936 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आ रही है। मौजूदा समय में 491 लोग ही कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 3851 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना के 36 नए केस, सबसे ज्यादा कांगड़ा में लोग संक्रमित

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में अजा बिलासपुर जिला में 8, हमीरपुर जिला में 8, शिमला (Shimla) में 7, कांगड़ा में तीन, ऊना में एक, कुल्लू में एक और मंडी में भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में ऊना से 13, कांगड़ा से 11, शिमला से 9, सोलन से 5, बिलासपुर से 3, मंडी से 3, चंबा से एक और कुल्लू से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल से 22 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 2266 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 22 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 2205 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 39 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



