-
Advertisement
जन्मदिन व न्यू ईयर मनाने गए थे- वापसी में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगों गई जा#न, एक गंभीर
Himachal Accident : नए साल ही पहली सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है,हादसा कुल्लू में भूतनाथ पुल के पास फोरलेन के पास हुआ और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/2006606235538456952
जानकारी के अनुसार कुल्लू के अखाड़ा बाजार में टैटू आर्टिस्ट सतपाल का 31 दिसंबर को जन्मदिन था। वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था। वापसी में भूतनाथ पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और परापिट और खड़े ट्रक से भिड़ी। मृतकों की पहचान सतपाल पुत्र ध्यानचंद निवासी चामुंडा नगर डाकघर ढालपुर, अंकिता पुत्री राकेश कुमार निवासी तांदी जिला लाहौल स्पीति और कशिश पुत्री तेजराम निवासी जल्लुग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में रतांजलि पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी सचानी तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गंभीर चोटें आई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि एसपी कुल्लू मदन लाल ने की है।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

