-
Advertisement
घर लौट रहे श्रमिकों के टैंपो को DCM ने मारी टक्कर; 7 की गई जान, दो घायल
मथुरा। भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से मिली रियायत के बाद लॉकडाउन (Lockdown) में फंसे प्रवासी अपने प्रदेश लौटने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को मध्य प्रदेश लौट रहे कुछ लोग मथुरा (Mathura) में सड़क हादसे (Raod Accident) का शिकार हो गए। हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले सात श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाए भी हैं। जबकि, दो घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: CRPF पर गहराया Corona संकट: पॉजिटिव पाए गए हैं 65 जवान, 200 की रिपोर्ट का इंतजार
यह हादसा सोमवार देर रात भरतपुर मार्ग पर उमरी गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम व ऑटो में जोरदार टक्कर से हुआ। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त की है। डीसीएम के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे पहले, ओडिशा में कोरोना लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना में फंसे प्रवासी मजदूरों को ला रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए थे।
