-
Advertisement
Nalagarh की महिला कोरोना पॉजिटिव, Punjab के रोपड़ में करती है नौकरी
नालागढ़। जिला सोलन के नालागढ़ विकास खंड की राजपुरा पंचायत की एक महिला कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है। महिला पंजाब (Punjab) के रोपड़ में कार्यरत है। महिला रोपड़ पंजाब में ही कोरोना पॉजिटिव आई है। रोपड़ में महिला क्वार्टर लेकर रहती है।
यह भी पढ़ें: सीएम Jai Ram ने डीसी-एसपी को क्यों किया सतर्क, अगले दो दिन में क्या है होने वाला-Video
हालांकि, 34 वर्षीय महिला नालागढ़ (Nalagarh) की उक्त पंचायत की रहने वाली है, ऐसे में नालागढ़ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने घर बच्चों से भी मिलने आई थी। परिवर वालों ने एसडीएम (SDM) नालागढ़ को जानकारी दे दी है। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नालागढ़ प्रशासन आगामी कार्रवाई के लिए तैयार है। महिला की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार संपर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

