-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में बड़ा हादसा, डंगे से गिरा मलबा- 2 की गई जान, तीन घायल
सोलन । हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला (Solan Distt)के कंडाघाट में डंगे की कटिंग के दौरान मिट्टी गिरने से पांच मजदूर( Three laborers )इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन को हल्की चोटें आई है। जानकारी के अनुसार कंडाघाट( Kandaghat) के पुराने अस्पताल के नजदीक यह हादसा हुआ है। यहां पर एक मकान के पीछे डंगा लगाने के लिए पांच नेपाली मजदूर खुदाई कर रहे थे। अचानक ऊपर से भारी मलबा आ गया और काम कर रहे दो मजदूर इस मलबे में दब गए जबकि तीन साइड में काम कर रहे थे इसलिए उनको हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया।
ये भी पढ़ेः कुमारसैन में आग लगने से जिंदा जला Nepali मजदूर, पुलिस को मिले अवशेष
मलबे में से एक मजदूर घनबहादुर को निकालकर सिविल अस्पताल कंडाघाट ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद गौरख सिंह नाम के मजदूर को काफी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी। इनके साथ अन्य तीन मजदूर दीपक, रमेश, प्रवीण घायल है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।सड़क से दूर होने की वजह से घटनास्थल तक जेसीबी नहीं पहुंच पाई इसलिए स्थानीय लोगों ने मिट्टी को हटाने का कार्य किया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंडाघाट में मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। यह मजदूर नेपाली मूल के हैं। जो कई वर्षों से कंडाघाट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मलबा गिरने के कारणों की जांच की जाएगी।