-
Advertisement
बड़ी खबरः सोलन में Corona के 33 मामले, Una- मंडी और शिमला में भी 6 केस- 12 ठीक
Last Updated on July 9, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) को लेकर अच्छी खबर नहीं है। सोलन जिला में एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। साथ ही ऊना, मंडी और शिमला से भी में 6 मामले सामने आए हैं। शिमला से तीन, ऊना से दो और मंडी से एक मामला आया है। आज कुल 39 मामले आए हैं और 12 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1140 हो गया है। अभी 283 एक्टिव केस हैं। अब तक 837 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में नौ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 12 लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा और सोलन में पांच-पांच व हमीरपुर और ऊना से एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में 1703 सैंपल कोरोना जांच को लिए हैं। इसमें 1299 नेगेटिव रहे हैं। 398 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 6 पाॅजिटिव मामले हैं। सोलन के 33 मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। सोलन (Solan) जिला में दो अर्की, दो झाड़माजरी और 29 सारा टेक्सटाइल भटियान नालागढ़ से हैं। सभी फेक्ट्री मैनेजर के संपर्क वाले हैं। ऊना (Una) जिला से टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 217 सैंपल में से 2 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 213 नेगेटिव और 2 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं एक संक्रमित का फॉलोअप सैंपल नेगेटिव पाया गया है।
ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंगः दो मासूमों सहित हिमाचल में आज 6 Corona पॉजिटिव हुए ठीक, कोई नया मामला नहीं
ऊना में पहला पॉजिटिव मामला हरोली उपमंडल के भदसाली का है। यहां दिल्ली से लौटा 54 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। यह संस्थागत क्वारंटाइन में था। गगरेट उपमंडल की डाकघर ओयल के थपलां गांव की 80 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। ये महिला पंजाब के ब्यास से लौटी है। यह घर में क्वारंटाइन थीं। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 133 हो गई है। 99 रिकवर और 34 एक्टिव केस हैं। जिला में माइग्रेटेड इन के चार मामले आए थे, सभी रिकवर हो चुके हैं। बता दें कि आज दिन में हिमाचल (Himachal) में कोरोना से राहत थी। एक भी मामला सामने नहीं आया था। वहीं, 6 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए थे। इसमें पांच कांगड़ा और एक हमीरपुर से है। लेकिन, रात होते होते हिमाचल में कोरोना के मामले आने का सिलसिला जारी है। सोलन में तो कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 33 मामले सामने आए हैं।
कांगड़ा जिला में आज जीया पालमपुर की 41 वर्षीय महिला, बरोटा तहसील फतेहपुर का 50 वर्षीय व 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से जंग जीता है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) में भर्ती हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी जा रही है। यह अगले सात दिन होम आइसोलनेशन (Home Isolation) में रहेंगे। तहसील रक्कड़ के गांव रक्कड के 8 और 7 सील के मासूमों ने भी कोरोना को मात दी है। दोनों एमएच योल में दाखिल हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 298 है। अभी 61 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 233 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।