-
Advertisement
Cabinet Meeting का बदला समय, शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीटरहाफ में होगी
शिमला। जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) कल गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह (Oath ceremony) के बाद पीटरहाफ में होगी। पहले यह बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन कल ही जयराम मंत्रिमंडल में विस्तार होगा और तीन नए मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। यह नए मंत्री कल ही सुबह सवा 11 बजे राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह में भी बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet विस्तार कल सुबह, राज्यपाल से मिल आए CM, ये-ये ले सकते हैं शपथ
पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे राजभवन में प्रस्तावित था, लेकिन मंत्री बनने वाले विधायकों का शिमला (Shimla) से बाहर होने के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह सवा 11 बजे होगा। इसी बदलाव के चलते जयराम की कैबिनेट बैठक के समय और स्थान को भी बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सचिवालय में सुबह के समय होने वाली कैबिनेट बैठक अब पीटरहाफ में दोपहर 12 बजे के करीब होगी। यह बैठक नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार शिमला स्थित पीटरहाफ में शपथ ग्रहण समारोह का वेबकास्ट किया जाएगा। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) और नवनियुक्त मंत्री पत्रकारों से भी रूबरू होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

