-
Advertisement
Himachal के इन तीन जिलों के युवाओं को मिला Army में भर्ती होने का मौका, जल्द करें आवेदन
मंडी। भारतीय थल सेना( Indian Army) की ओर से तीन जिलों मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति के युवाओं को सेना में भर्ती ( Army Recruitment)होने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। भर्ती निदेशक कर्नल एम.राजाराजन ने बताया कि यह भर्ती 06 से 14 अक्तूबर, 2020 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए होगी। इच्छुक युवा भर्ती के लिए अपना पंजीकरण 20 सितम्बर, 2020 तक भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट(www.joinindianarmy.nic.in) पर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेः कोरोना काल में नौकरी खो चुके Unemployed के लिए सुनहरा अवसर, नौ हजार तक मिलेगा वेतन

पुनः पंजीकरण की जरूरत नहीं
भर्ती निदेशक ने बताया कि यदि कोरोना महामारी के कारण यह भर्ती कुछ दिनों या महीनों के लिए स्थगित की जाती है तो जब भी इस भर्ती का आयोजन होगा तो उसके लिए पुनः पंजीकरण नहीं किया जाएगा। जिन अभ्यार्थियों ने 20 सितम्बर तक अपना पंजीकरण करवाया होगा उन्हें ही इस भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दे। दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते हैं। क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड और पारदर्शी है इसलिए दलाल इसमें कुछ नहीं कर सकते ।उन्होंने कहा कि जाली प्रमाण पत्र लेकर आने वाले उम्मीदवारों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों का शारीरिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का दौड़ के बाद परीक्षण भी किया जाएगा और पकड़े जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


