-
Advertisement
अस्पताल के Toilet में फैली थी गंदगी, ब्रश मंगवाकर खुद सफाई में जुट गए मंत्री जी
नई दिल्ली। देश में कोरोना के चलते अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर्स में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन जगहों पर व्यवस्था बनाए रखना कठिन कार्य है। खास तौर पर सफाई व्यवस्था। आए दिन अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर्स में कमियों और अव्यवस्था के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। इन सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी हमारे सामने आ जाती है जो सबके लिए नजीर पेश करती है। एक मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया और जब उन्होंने वहां पर टॉयलेट में गंदगी देखी तो खुद वहां पर सफाई की। मंत्री के इस नेक कार्य का वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है। जहां एक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) खुद अस्पताल पहुंचकर टॉयलेट साफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में क्यों अधिक मिल रहे बिना लक्षण वाले #Covid19 मरीज, यहां जानें कारण
https://twitter.com/Katappa00/status/1299703011661414402
मामला केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी का है। यहां पर स्वास्थ्य मंत्री मल्लदी कृष्ण राव (Malladi Krishna Rao) ने इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGGMCH) का दौरा किया। जब मंत्री दौरा कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें शिकायत मिली की अस्पताल के टॉयलेट में बहुत गंदगी है। इसके बाद जब उन्होंने कोविड -19 वार्ड में टॉयलेट का निरीक्षण किया तो हैरान रह गए। गंदगी देखकर उन्होंने ब्रश मंगवाकर अपने हाथों से टॉयलेट को साफ करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पीपीई किट पहन रखी थी। इस दौरान अस्पताल के कर्मियों ने उन्हें बताया कि एक वार्ड में 75 मरीज रहते हैं और शौचालय को दिन में तीन बार साफ किया जाता है, लेकिन रखरखाव मुश्किल हो जाता है क्योंकि स्वच्छता कर्मियों की कमी है। स्वास्थ्य मंत्री मल्लदी कृष्ण राव ने युवा रोगियों को सलाह दी कि वे टॉयलेट (Toilet) का उपयोग करने के बाद सफाई बनाए रखें ताकि वे स्वच्छ रहें। सरकार ने अनुबंध के आधार पर 458 स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल किया है जिसमें डॉक्टर, नर्स, सेनेटरी कर्मचारी और अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह के अंत तक, सरकार को उम्मीद है कि इस समयस्या का निदान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य 80 स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगी हुई है जो आज से ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।

