-
Advertisement
डॉ. सैजल ने जाना घायलों का हालचाल
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल (Dr. Rajiv Saizal ) ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन (Solan Hospital) पहुंचकर गत दिवस सोलन के डेढ़घराट के समीप हुई निजी बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन घायलों (Injured) से बातचीत की और सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
यह भी पढ़ें: #Breaking : सोलन में जोखड़ी मोड़ पर पलटी Private Bus, महिला की #मौत, कई घायल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन परिसर का दौरा किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और शौचालयों सहित अन्य गहन चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) को विभिन्न व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए।


