-
Advertisement
#Himachal में पिछले 24 घंटे में 31 पुलिस कर्मी #Corona पॉजिटिव, DGP के सख्त आदेश जारी
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में कोरोना (#Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज सैकड़ों मामले कोरोना के आ रहे हैं। साथ ही लोगों की भी जान जा रही है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे में हिमाचल पुलिस (Himachal Police) के 31 कर्मचारी कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं। इससे पुलिस महकमे की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) ने पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश जारी किए हैं। डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि पिछले 24 घंटों में 31 हिमाचल पुलिस के कर्मी कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं। इस पर नजर रखते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सख्ती से सामाजिक दूरी बनाने, हाथों को साफ रखने व मास्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। छोटी अवधि की छुट्टी ना लेने और अकारण यात्रा से बचने के भी निर्देश दिए गए हैं। बड़े समारोह और बंद स्थानों से बचने के भी निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल प्रोटोकॉल (Medical Protocol) का भी पालन करने की सलाह दी गई है। जहां तक संभव हो बैठकों से बचा जाना चाहिए और वीडियो कांफ्रेंस और ई आफिस के माध्यम से डिजिटल बैठकों को अपनाना चाहिए। दूसरी तरफ, राज्य में कोविड 19 (Covid-19) के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश ने राज्य के सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोविड से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करवाएं तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: Wedding और अन्य समारोह में शामिल होने वालों के होंगे Corona टेस्ट
वहीं, हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 119 मामले सामने आए हैं। इसमें किन्नौर में 45, शिमला में 29, कांगड़ा (Kangra) में 22 व ऊना में 17 मामले आए हैं। वहीं, 268 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला के 98, किन्नौर के 45, चंबा के 39, बिलासपुर के 29, ऊना (Una) के 27, हमीरपुर के 26 व सिरमौर के सात ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज शिमला में एक की मृत्यु हुई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 41979 पहुंच गया है। अभी 7663 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 33604 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 668 है। कोरोना रिकवरी रेट (Recovery Rate) एक बार फिर 80 के पार हो गया है। अभी यह 80.05 फीसदी है।

मास्क न पहनने पर सख्त हुई शिमला पुलिस
प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले दिनों कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं जिला शिमला के कई स्थानों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शिमला पुलिस हरकत में आ गई है और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवा रही है। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं और अब तक 1550 चालान किए जा चुके हैं। एसपी शिमला ने लोगों से अपील की है कि प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित कोविड-19 नियमों की पालना करें और इस महामारी से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचाने में सहयोग दें। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि आगामी बर्फबारी के सीजन और क्रिसमस के पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है ताकि संक्रमण को रोका जा सके क्योंकि बर्फबारी के मौसम में काफी संख्या में दूसरे प्रदेशों से लोग शिमला घूमने पहुंचते हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है इसलिए पुलिस सख्ती से सरकार द्वारा निर्धारित कोविड से बचने के दिशा निर्देशों की पालना करवा रही है और लोगों को भी इसमें सहयोग देने की आवश्यकता है। जाहिर है कि पिछले दिनों थोड़ी ढील देने के बाद ऊपरी शिमला में कोरोना के मामले बढ़े हैं। कई इलाके कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


