-
Advertisement
बड़ी चूकः स्टेनो टाइपिस्ट का ही पेपर दे आए TGT Arts के 33 परीक्षार्थी- ऐसे लगा पता
हमीरपुर/सोलन। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) के माध्यम से ली जाने वाली टीजीटी आर्ट्स (TGT Arts) व स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अगर एक अभ्यर्थी प्रश्न पत्र को अन्य अपने अन्य साथियों से टैली नहीं करता तो इस चूक का पता ही नहीं चल पाता। वहीं, टीजीटी आर्ट्स के 33 परीक्षार्थी स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Typist) का प्रश्न पत्र ही हल कर आए हैं। परीक्षा देते वक्त उन्हें इस बात का बिल्कुल पता नहीं चला कि यह प्रश्न पत्र शाम के सत्र में होने वाली स्टेनो टाइपिस्ट लिखित परीक्षा का है। स्टेनो टाइपिस्ट का प्रश्न पत्र हल कर आए 33 अभ्यर्थियों को लेकर आयोग बाद में फैसला लेगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के समन्वयकों के रिपोर्ट तलब की है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: आज हुई स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 786 की परीक्षा रद्द, यह रहा कारण
बता दें कि आज हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 795 और शाम के सत्र में स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 786 की लिखित परीक्षा थी। सोलन कन्या वरिष्ठ पाठशाला में बनाए परीक्षा केंद्र में 220 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। पहले बंडल में 187 अभ्यर्थियों को सही प्रश्न पत्र बांटे गए। यानी की टीजीटी आर्ट्स के प्रश्न पत्र ही आबंटित किए गए। लेकिन, अन्य 33 अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले प्रश्न पत्र शाम के सत्र की परीक्षा स्टेनो टाइपिस्ट के बांट दिए गए। इस बात का पता ना तो परीक्षा केंद्र (Exam Center) स्टाफ को चला और ना ही उक्त टीजीटी आर्ट्स के 33 अभ्यर्थियों को। हालांकि सिलेबस एक समान होने के चलते अभ्यर्थियों ने भी प्रश्न पत्र हल कर दिया। जब परीक्षा समाप्त हुई तो बाहर आकर एक अभ्यर्थी ने अपनी अन्य साथियों से प्रश्न पत्र टैली किया तब पता चला कि यह प्रश्न पत्र तो स्टेनो टाइपिस्ट का है। यह परीक्षा शाम के सत्र में होनी है। इस बात का पता जब परीक्षा केंद्र स्टाफ को चला तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के आलाधिकारियों को दी गई। स्टेनो टाइपिस्ट का प्रश्न पत्र खुल चुका था और परीक्षा केंद्र के बाहर आ चुका था, इसके चलते आयोग ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC ने जारी किया पोस्ट कोड 764 का रिजल्ट, 81 ने पास की लिखित परीक्षा
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्टाफ ने 187 अभ्यर्थियों को तो सही प्रश्न पत्र बांटे, लेकिन 33 अभ्यर्थियों को शाम के सत्र में आयोजित होने वाली स्टेनो टाइपिस्ट परीक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया। सिलेबस (Syllabus) लगभग एक तरह का होने के चलते उक्त छात्रों ने परीक्षा भी दे दी। जब बाहर आकर एक छात्र ने पेपर टेली किया तो इस बात का पता चला। उन्होंने कहा कि स्टेनो टाइपिस्ट का प्रश्न पत्र पेपर से पहले ही खुल चुका था और बाहर आ गया था, इसके चलते छात्र हित में परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेनो टाइपिस्ट का प्रश्न पत्र हल करने वाले परीक्षार्थियों को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे परीक्षा केंद्र समन्वयकों (Exam Center Coordinator) से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आयोग फैसला लेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



