-
Advertisement
पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम में 50% तक Cashback, जानने के लिए देखिए ये वीडियो रिपोर्ट
Last Updated on February 28, 2021 by
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई राज्यों में तो पेट्रोल (Petrol) की कीमतें 100 रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फरवरी में अभी तक तीन बार इजाफा हो चुका है। पेट्रोल की ताजी कीमतों की बात की जाए तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपए जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपए पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपए व डीजल की कीमत 88.60 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। उधर, एलपीजी के भाव में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (Lpg cylinder) के भाव को 694 रुपए से बढ़ाकर 719 रुपए किया गया था। ये तो थे दाम जो कि आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे है। लेकिन हम आपको परेशान करने नहीं बल्कि खुश करने आए हैं क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं ऐसी ऐप के बारे में जहां पर आप पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर पर 50 फीसदी तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस देश में डेढ़ रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा Petrol, जानिए और कहां मिलता है सस्ता तेल
इस ऐप की बात करें तो इसका नाम है फ्यूल (fyool) और यह ऐप मेड इन इंडिया है। fyool ऐप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप की साइज करीब 10 एमबी है। इस ऐप को पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में यह आपके लिए काफी फायदे का साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों से लेकर हड़ताल बिगाड़ सकती है आपके काम
अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आपको इस ऐप से कैशबैक मिलेगा –
फ्यूल ऐप (Fyool App) सही मायने में एक कैशबैक ऐप्लीकेशन है। सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड कीजिए औऱ इसके बाद आपको इस पर अपनी आईडी बनानी होगी। उसके बाद पेट्रोल, डीजल, घरेलू सामान या गैस सिलेंडर जिस पर भी आपको कैशबैक चाहिए, उसका बिल इस ऐप में अपलोड करना होगा। बिल अपलोड करने के 48 घंटे के अंदर आपको कैशबैक मिल जाएगा। प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक फ्यूल मनी ऐप पर अधिकतम कैशबैक 50 फीसदी है। इन कैशबैक का इस्तेमाल आप ऐप में बने स्टोर से अपनी मन पसंद की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। फ्यूल ऐप के स्टोर में कई जाने माने ब्रांड्स के प्रोडक्ट, ग्रॉसरी आदि उपलब्ध है, जिसको फ्यूल मनी से खरीदा जा सकता है। आपको बस ऐप से बिल की एक तस्वीर क्लिक करना होगा और इसे ऐप पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद ऐप ऑटोमैटिक तौर पर तेल आदि के पैसे पर 50 फीसदी कैशबैक देता है जिसे किसी भी चीज पर खर्च किया जा सकता है जैसे, घर के आम उपयोग का सामान, किराने का सामान, आदि। तो है ना ये काम की चीज। आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकते हैं।