-
Advertisement
Himachal : रसोई की छत पर गिरा अनियंत्रित टिप्पर, अंदर महिला बना रही थी खाना
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला के बरठीं-शाहतलाई मार्ग पर खरोटा में शुक्रवार को एक टिप्पर (Tipper) अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर एक घर की रसोई की छत (Kitchen Roof ) पर जा गिरा। हादसे के समय महिला रसोई में मौजूद थी, लेकिन जैसे ही उसे आवाज सुनाई दी उसने तुरंत रसोई के बाहर छलांग लगा दी जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : कुल्लू में खाई में गिरी नैनो कार, पत्नी की मौत-पति और बेटी गंभीर घायल
बता दें कि शुक्रवार सुबह एक खाली टिपर बरठीं से भल्लू की ओर क्रशर लेने जा रहा था। इसी दौरान खरोटा में टिप्पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और अनियंत्रित टिप्पर सड़क से लुढ़कता हुआ सड़क के नीचे बने लेख राम पुत्र निका राम की अस्थाई रसोई घर पर जा गिरा। घटना के समय लेख राम की पत्नी वीणा देवी अपनी रसोई घर में खाना बना रही थी। जोर की आवाज सुनकर उसने एक दम से बाहर की ओर छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के उपरांत टिप्पर चालक (Tipper Driver) मौका से फरार हो गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठे हो गए और घायल बीना देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में भर्ती करवाया। बता दें कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और उसी अस्थाई रसोई में रहता था। इस घटना के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं घटना के कारणों के लिए मौका पर थाना तलाई से पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

