-
Advertisement
Kangra: जिया के रोहित एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के प्रदेश अध्यक्ष बने
कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के जिया गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र रणजीत सिंह को एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन (Anti Corruption and Media Investigation) हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह एसीई (American Council on Exercise) के सर्टिफाइड ट्रेनर (Certified Trainer) भी हैं। इसके साथ ही वह एनबीबीयूआई (Natural Body Building Union International) के संयुक्त सचिव (Joint Secretary) भी हैं। रोहित चौहान ने कहा कि उच्च अधिकारी से लेकर निम्न अधिकारी तक कोई भी भ्रष्टाचार में में लिप्त पाया जाता है, चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal : शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़के रायजादा, बोले-चोर लुटेरे उठा रहे फायदा

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) और अलग-अलग माध्यमों से अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। कोई भी महिला किसी भी तरह की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से जूझ रही है तो उसके लिए भी हमारी संस्था आवाज उठाएगी और कानूनी कारवाई करेगी। रोहित चौहान का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में खेलों के नए-नए आयामों को भी आगे लेकर आएंगे और खिलाड़ियों का मनोबल और उनका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

