-
Advertisement
पांवटा साहिब: अवैध खनन करते दबोचे दो ट्रैक्टर, वसूला 32 हजार जुर्माना
पांवटा साहिब। वन विभाग की टीम ने भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन (illegal Mining) करते दो वाहनों से 32 हजार रुपये जुर्माना (fine) वसूल किया है। जानकारी अनुसार वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व में बीओ सुमंत व वनरक्षक राकेश ने वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले भूपपुर में अचानक दबिश दी। इसको लेकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भूपपुर क्षेत्र में चोरी छिपे अवैध खनन का धंधा जारी है।
यह भी पढ़ें: Himachal: पांच हजार रिश्वत लेते धरा तहसीलदार, विजिलेंस ने दबोचा
लिहाजा, विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया और दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और 32 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। बीओ सुमंत ने बताया कि 32 हजार जुर्माना कर दो ट्रैक्टर (Two Tractors) कब्जे में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

