-
Advertisement
मालदीव में छुट्टियां मना कर दिल्ली लौटे CM Sukhu, महाकुंभ में लगाई डुबकी
CM Sukhu : नई दिल्ली। अक्सर जैसा होता रहा है आज भी कुछ वैसा ही हुआ है, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ है। सीएम सुक्खू का आज दिन तक शिमला (Shimla) लौटने का प्रोग्राम था। मगर अब सीएम सुक्खू शिमला के बजाय प्रयागराज (Prayagraj Mahakumbh) महाकुंभ जा पहुंचे और यहां पर उन्होंने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया । महाकुंभ में स्नान कर सुक्खू दिल्ली लौटेंगे अब उसके बाद शिमला आएंगे।
बीजेपी ने मालदीव की छुट्टियों पर की थी छींटाकशी
ये कोई नई बात नहीं है,सीएम सुक्खू का प्रोग्राम पल-पल बदलता रहता है,या अकसर भ्रमित करने वाला रहता है। खैर सीएम सुक्खू बीती रात ही परिवार सहित मालदीव (Maldive) में छुट्टियां मनाकर दिल्ली पहुंचे हैं। अब आज वह प्रयागराज जा रहे हैं। चूंकि बीजेपी ने बीते कल ही उनकी मालदीव की यात्रा पर छींटाकशी करनी शुरू कर दी थी,इसके चलते सीएम सुक्खू को प्रयागराज का प्रोग्राम बनाना पडा।
-राहुल कुमार
