-
Advertisement
Himachal: झाड़ियों में मिला सकोह बटालियन से लापता कांस्टेबल का शव, चिंतपूर्णी के रहने वाले थे हरीश शर्मा
Body of missing constable in Dharmshala: हिमाचल प्रदेश की सकोह बटालियन (Sakoh Battalion) से लापता हुए कांस्टेबल (Police constable) का शव साथ ही झाड़ियों में मिला है। ऊना जिले के खरोह पंचायत चिंतपूर्णी निवासी कांस्टेबल हरीश शर्मा 21 फरवरी की शाम को लापता हो गए थे। उनका शव आज सुबह झाड़ियों में मिला। कांस्टेबल हरीश शर्मा सेकंड आईआरबीएन सकोह बटालियन (2nd IRBN Sakkoh Battalion)में तैनात थे। कांस्टेबल की मौत के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरीश शर्मा 21 फरवरी को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बैरक वापस नहीं लौटे थे। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें बैरक में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने उनकी लापता होने की सूचना उनके परिजनों को दी और तुरंत उनकी तलाश में जुट गई। कांस्टेबल के मोबाइल की लोकेशन उत्तर दिशा में दिख रही थी, इसके बाद, पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ सकोह बटालियन (Sakoh battalion) के पास स्थित जंगल में तलाश की। आज सुबह कांस्टेबल हरीश शर्मा का शव बटालियन के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
रविंद्र चौधरी

