-
Advertisement
Himachal: स्कूल बस में जा रहे थे रली प्रवाहित करने, घर की दीवार से टकराई, 15 पहुंचे अस्पताल
लंबागांव। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक स्कूल बस (School Bus) हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को पालमपुर (Palampur) रेफर कर दिया है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं। हादसा उपमंडल जयसिंहपुर (Jaisinghpur) के लंबागांव में पेश आया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दगोह गांव की महिलाएं व बच्चे रली विवाह (पार्वती विवाह) के उपरांत बुधवार को रली को प्रवाहित करने के लिए निजी स्कूल की बस में सवार होकर लंबागांव कुंजेश्वर ब्यास नदी में जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Himachal: बाइक सवार की फोर व्हीलर से हुई जोरदार टक्कर, एक की मौके पर गई जान
बताया जा रहा है कि लंबागांव से थोड़ी आगे जाने पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक घर की दीवार से टकरा गई। बस में सवार महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस और पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर लाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को पालमपुर (Palampur) रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर (SDM Jaisinghpur)भी मौके पर पहुंचे उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों को कुशलक्षेम जाना। एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्यों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


