-
Advertisement
इस देश में जमीन में गाढ़े जा रहे 2 हजार सफेद अंडरवियर, आखिर क्या है पूरा माजरा
Last Updated on April 17, 2021 by
हम सभी लोग अंडरवियर ( Underwear) का प्रयोग कपड़ों के नीचे पहनने के लिए करते है। पर एक जगह पर इसे जमीन के नीचे गाढ़ा जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। मिट्टी से अंडरवियर का आखिर क्या कनेक्शन हो सकता है। यकीन मानिए मामला अपने देश यानी भारत का नहीं है। चलिए हम आप को बताते हैं कि यह सब कहां पर हो रहा है। यह हो रहा है स्विट्जरलैंड ( Switzerland) में। वहां पर खेतों के मालिक मिट्टी की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए 2000 सफेद अंडरवियर मिट्टी में गाड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्टेट रिसर्च इंस्टिट्यूट एग्रोस्कोप ( State Research Institute Agroscope) इस अध्ययन में शामिल वॉलिंटियर्स को मिट्टी में गाड़ने के लिए दो जोड़े सफेद अंडरवियर भेज रहा है। इन अंडरवियरों की बाद में जांच कर यह देखा जाएगा कि छोटे जीवों ने कपड़े को कितना नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की ने करवाया हेयरकट, पिछले साल तोड़ा था अपना ही रिकॉर्ड
इस प्रोजेक्ट के प्रमुख मार्सेल का कहना है कियह मिट्टी की गुणवत्ता का एक संकेतक है।’ बताया जा रहा है कि इस तरह का प्रयोग कनाडा में किया जा चुका है, लेकिन इस स्तर पर नहीं हुआ। अंडरवियर को घास के मैदान, खेत और पेड़-पौधों के नीचे गाड़ा जाएगा। इस प्रयोग के अंतर्गत पहली बार एक अंडरवियर को मिट्टी से निकाला जाएगा और उसकी फोटो ली जाएगी। इसके एक महीने बाद दूसरा अंडरवियर निकाला जाएगा मिट्टी से अंडरवियर को निकालने के बाद उसके प्राकृतिक रेशों के मिट्टी में मिलने का विश्लेषण डिजिटल तौर पर होगा अंडरवियर में ज्यादा छेद होंगे तो इसका मतलब हुआ मिट्टी स्वस्थ है।