-
Advertisement
Himachal में रद्द हो सकती है 10वीं की परीक्षा, प्रमोट करने की चल रही तैयारी
शिमला। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) के चलते सीबीएसई (CBSE) द्वारा 10वीं की परीक्षा रद्द और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर देने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया था, लेकिन अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर प्रदेश सरकार (State Govt) यह निर्णय ले सकती है। शिक्षा विभाग (Education Department) द्वारा आयोजित की गई फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं व प्री बोर्ड में छात्रों की परफॉर्मेंस को प्रमोट करने का आधार बनाया जा सकता है। विभागीय स्तर पर इसका पूरा प्लान (Plan) तैयार कर लिया गया है। निर्णय लेने से पहले शिक्षा विभाग ने इसको लेकर हितधारकों से राय मांगी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पांचवीं-आठवीं-10वीं के छात्र बिना परीक्षा किए प्रमोट


निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा (Dr. Amarjit Sharma, Director, Higher Education Department) की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशक, स्कूल प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापकों के साथ स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूल प्रबंधकों से सुझाव मांगे गए हैं। 24 अप्रैल तक उन्हें सुझाव निदेशालय को भेजने को कहा गया है। स्कूलों (Schools) में बनी एसएमसी, पीटीए, शिक्षक, गैर शिक्षक संगठनों सहित अन्य लोग भी इसको लेकर अपने सुझाव शिक्षा विभाग को भेज सकते हैं। निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से जारी सर्कुलर में सात ङ्क्षबदुओं पर सुझाव मांगे गए हैं। लोगों को 24 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विभाग आने वाले दिनों में इसको लेकर शिक्षक संगठनों, गैर शिक्षक संगठन, एसएमसी, पीटीए, निजी स्कूल प्रबंधकों के अलावा अन्य हितधारकों के साथ बैठक करेगा। बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


