-
Advertisement
Himachal में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब कब करवट बदलेगा मौसम- जानिए
शिमला। हिमाचल (Himacha) में अब 28 अप्रैल से मौसम (Weather) बिगड़ने की संभावना है। 28, 29 और 30 अप्रैल को बारिश (Rain), बर्फबारी और आंधी का अनुमान है। लेकिन, उक्त तीन दिन मैदानी क्षेत्रों ऊना (Una), बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी (Baddi), अर्की व कुनिहार व सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब में मौसम साफ रहेगा। लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल में अगले तीन दिन सभी जगह मौसम साफ रहेगा। 25, 26 और 27 अप्रैल को किसी प्रकार की बारिश और बर्फबारी (Snowfall) की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) द्वारा नहीं जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में अब अगले सात दिन 25 से 30 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस है। पिछले 24 घंटे में कुल्लू के कोठी में 23, केलांग और मनाली में 6-6, जुब्बल व निचार में 2-2 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। नारंकड़ा में 27, गोहर में 24, टिंडर में 23, सराहन में 22, बंजार में 20, बजौरा, सियोबाग में 18-18, रामपुर व भुंतर में 17-17, पंडोह व भरमौर (Bharmour) में 15-15, सुंदरनगर व मंडी में 13-13, बिलासपुर, कुमारसेन, रिकांगपिओ व जंजैहली में 11-11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather : बर्फ से लकदक हुए पहाड़, प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही
अप्रैल माह में अब तक कितनी हुई बारिश
हिमाचल में अप्रैल माह में बारिश और बर्फबारी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मार्च माह की कसर भी लगभग पूरी कर दी है। अब तक सामान्य से 59 फीसदी अधिक बारिश हुई है। एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक हिमाचल में 104.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सामान्य 65.7 मिलीमीटर है। सबसे अधिक बारिश कुल्लू (Kullu) जिला में 200.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। किन्नौर में 121.9, चंबा में 121.3, मंडी में 118.4, शिमला में 109.9, लाहुल स्पीति में 107.5, कांगड़ा में 96.3, बिलासपुर में 71.6, हमीरपुर में 62.3, सोलन में 62.2, ऊना में 50.7 व सिरमौर में 41 मिलीमीटर बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: Himachal: बर्फबारी से दो NH सहित 179 सड़कें बंद, कैसे रहेगा आगे मौसम-जानिए
विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 7.4 और अधिकतम 13.8, सुंदरनगर (Sunder Nagar) का 8.0 और 19.8, भुंतर का 4.4 और 12.2, कल्पा का -1.6 और 1.6, धर्मशाला (Dharamshala) का 9.0 और 18.6, ऊना का 14.0 और 25.2, नाहन (Nahan) का 15.3 और 23.3, केलांग का -6.1 और 5.4, पालमपुर का 9.0 और 18.2, सोलन का 7.3 औऱ 17.3, मनाली का 0.0 और 6.0, कांगड़ा (Kangra) का 10.4 और 24.2, मंडी का 7.1 और 19.1, बिलासपुर (Bilaspur) का 11.5 और 21.0, हमीरपुर का 11.2 और 19.8, चंबा (Chamba) का 10.7 और 19.9, डलहौजी का 4.8 और 9.2 व कुफरी का 4.7 और 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

