-
Advertisement
हिमाचल में गंदा काम करते पकड़ी गई विदेशी महिला-कैमरून की है रहने वाली
शिमला। नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में शिमला पुलिस( Shimla Police) ने एक विदेशी महिला को चिट्टा( Chitta) व कैश के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। महिला तस्कर की पहचान MAFO TEAGUE JULIETTE(41) के रूप में हुई है। वर्तमान में दिल्ली ( Delhi)में रह रही यह विदेशी महिला कैमरून की नागरिक है।
ये भी पढ़ेः Himachal: 40 हजार रिश्वत लेते एमईएस सुबाथू का SDO गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने गत रात चंडीगढ़-शिमला हाई-वे ( Chandigarh-Shimla Highway) पर शोघी में वाहनों की चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 206 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 38,750 रुपए कैश बरामद किया है। महिला से पकड़े गए चिट्टे की कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रही है और चिट्टे की सप्लाई करने के लिए दिल्ली से शिमला आई थी। इससे पहले शिमला पुलिस में निजी युनिवर्सिटी में पढ़ रहे 17 वर्षीय विदेशी छात्र को 3 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। यह छात्र रिपब्लिक ऑफ कांगो से ताल्लुक रखता ता और शिमला में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। महिला से संबंध में पुलिस को सूचना मिली और इसके बाद एएसपी शिमला परवीर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने शोघी में नाका लगाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


