-
Advertisement
ये है वो रेस्टोरेंट जहां बोलने पर है बैन-वजह है कुछ ऐसी
Last Updated on April 8, 2023 by sintu kumar
दुनिया में कई कुछ अलग-अलग होता है। आज हम बात करेंगे एक रेस्टोरेंट की। ये एक ऐसा रेस्टोरेंट हैं,यहां (Ban on Speaking) बोलने पर ही बैन है। लेकिन आपके बैठते ही कुछ मिनटों में आर्डर आपके पास होता है। यहां सब कुछ इशारों में ही होता है। यह बहुत ही अलग किस्म का रेस्टोरेंट है जो चीन के ग्वांगझू में स्थित है। इस रेस्टोरेंट की शुरूआत स्टारबक्स (Starbucks)ने की है। इसे रेस्टोरेंट को साइलेंट कैफे (Silent Cafe) का नाम दिया गया है। यह चीन का एकमात्र ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां पर बिना बोले ही आप खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। रेस्टोरेंट में ग्राहक बिना बोले ही ऑर्डर देते हैं। आपको जो भी मंगाना होता है अपने हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड (Menu Card) के नंबर को बता दें ऑर्डर कुछ मिनटों बाद आपके पास आ जाता है।
यह भी पढ़ें: एक ऐसा गांव जहां पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे-वजह ढूंढ रहे वैज्ञानिक
रेस्टोरेंट में कुछ इस प्रकार की भी सुविधा दी गई है कि अगर कोई ग्राहक कर्मचारियों को नहीं समझा पा रहा है तो वह अपनी बात को नोटपैड पर लिखकर दे सकता है। यहां पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच डिजिटल संचार की सुविधा भी दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिह्न और सूचक यानी इंडिकेटर भी बनाए हुए है। ताकि ग्राहकों द्वारा बोली गई बात को आसानी से समझा जा सके। रेस्टोरेंट को खोलने का मकसद ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। रेस्टोरेंट में 30 ही कर्मचारी काम करते हैं। जिसमें से 14 कर्मचारी ऐसे भी है जिनको सुनाई नहीं देता है। रेस्टोरेंट (Restaurant)में ऐसी व्यवस्था की गई है कि जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में ज्यादा से ज्यादा नौकरी मिल सके। तो ये है दुनिया का एक अलग तरह का रेस्टोरेंट।