-
Advertisement
कुल्लू में कुटिया में आग लगने से जिंदा जल गया बाबा, ऊना में झुलसे बच्चे ने तोड़ा दम
कुल्लू /ऊना। हिमाचल के कुल्लू जिला में एक कुटिया में अचानक आग (Fire) लग गई। इस हादसे में कुटिया में रह रहा बाबा जिंदा जल (Baba burnt alive) गया। मामला जिला मुख्यालय कुल्लू (Kullu) के पास गैमन ब्रिज रामशिला में सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गैमन ब्रिज रामशिला के पास मौजूद एक बाबा की कुटिया (Baba’s hut) में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नही हुआ हैं। मृतक बाबा की पहचान विष्णुदास उम्र करीब 78 वर्ष के रूप में हुई है। बाबा हिमाचल के कांगड़ा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड (fire brigade) के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाबा की जलने से मौत हो चुकी थी। वहीं, थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: मंदिर में ध्यान लगाकर बैठे थे सन्यासी, थोड़ी ही देर में चली गई जान
इसी तरह से जिला ऊना (Una) के हरोली क्षेत्र के मकोडगढ़ में आग से झुलसे माह के बच्चे की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चा पीजीआई (PGI) में उपचाराधीन था। बता दें कि दिवांशू (2 माह) पुत्र रामपाल निवासी गांव मकोडग़ड़ तहसील हरोली जिला ऊना को उसकी मां ने कुछ दिन पहले शाम के समय बिस्तर पर सुलाया और स्वयं काम में जुट गई। कुछ देर बाद उसने वापस आकर देखा तो बैड की चादर को आग लगी थी जिसमें दिवांशू बुरी तरह झुलस गया था। दिवांशु को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गयाए लेकिन बच्चे ने जख्मों का ताव सहन ना करते हुए आज दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

