-
Advertisement
हिमाचल आएंगे नितिन गडकरी, एनएच सहित अन्य प्रोजेक्टों का करेंगे शिलान्यास
कुल्लू। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Surface and Transport Nitin Gadkari) हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान जहां वह कई प्रदेश के कई नेशनल हाईवे (NH) सहित अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। वहीं यहां की हसीन वादियों को भी निहारेंगे। नितिन गडकरी अपने परिवार के साथ पांच दिवसीय दौरे पर 23 जून को हिमाचल के कुल्लू (kullu) जिला में पहुंचेंगे। इस दौरान वह मनाली से प्रदेश के कई नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। 24 जून को गडकरी परिवार के साथ अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) का निरीक्षण करने जाएंगे और जनजातीय जिला लाहुल (Lahul) की हसीन वादियों को भी निहारेंगे।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा का नया नक्शा जारी, अब जिला के पर्यटक स्थलों से लेकर मिलेगी हर तरह की जानकारी
इसी दिन गडकरी सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से भी मुलाकात करेंगे। बैठक में प्रदेश के लंबित पड़े कई प्रोजेक्टों पर चर्चा होगी। मनाली में जिस होटल में गडकरी ठहरेंगे, वहां पर सुरक्षा घेरा कस दिया गया है। प्रशासन के अधिकारी भी होटल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था को देख रहे हैं। वहीं बीजेपी ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि नितिन गडकरी 23 जून को भुंतर हवाई अड्डे (Bhuntar Airport) पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। अगले दिन सुबह 9:30 बजे मनाली से अटल टनल रोहतांग के निरीक्षण के लिए जाएंगे। उसके बाद वह होटल में आकर कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों आदि का शिलान्यास करेंगे। 25 ओर 26 जून के दिन को रिजर्व रखा गया है। 27 जून की सुबह वह भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


