-
Advertisement
साइकिल पर दूध-ब्रेड बेचने निकले सोनू सूद, शेयर किया मजेदार वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Bollywood Actor Sonu Sood) ना जाने कितने लोगों की अब तक मदद कर चुके हैं। सोनू हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं। सोनू काफी फनी वीडियो और पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं जो कोरोना काल में मूड को लाइट बनाने के काफी मदद करते हैं। सोनू के वीडियो बढ़िया मैसेज भी देते हैं। सोनू ने एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो साइकिल पर अंडे और ब्रेड बेचते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर पूनम पांडे की जगह अब इनको उतारने हैं कपड़े
https://www.instagram.com/p/CQdv4H0gyEe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
सोनू सूद ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू सूद ने बताया कि वो अब अपना नया सुपरमार्केट खोल चुके हैं। इस सुपरमार्केट का नाम ‘सोनू सूद का सुपरमार्केट‘ है। सोनू कहते हैं, ‘कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगा सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। ये देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है, जो इस समय छह रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है। जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है। और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा।’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग सोनू को हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
