-
Advertisement
Nadda बोले-अपना आकलन भी जरूरी, हम कहां खड़े और कहां है जाना
कुल्लू। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President Jagat Prakash Nadda) ने संसदीय क्षेत्र मंडी (Mandi Parliamentary Constituency) की बैठक में कार्यकताओं से संवाद के माध्यम से नई ऊर्जा का संचालन किया। उन्होंने बैठक में कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप टिप्स (Leadership Tips) भी दिए और कार्यकता निर्माण को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी अपना आकलन करना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं और कहां जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए, आंकड़े टिप्स पर हों। उन्होंने कहा कि बीजेपी उपचुनाव के लिए तैयार है और हम इन सभी चुनाव को जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने जाना पूर्व सीएम वीरभद्र का हाल, बताया- बोल्ड नेता

सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल में मेहनत करते देखा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जेपी नड्डा आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 में एक बार फिर बीजेपी (BJP) की सरकार को हिमाचल प्रदेश में बनना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन उपचुनाव (By-Election) में हम पूरी ताकत लगाएंगे और कांगड़ा की फतेहपुर और शिमला की जुब्बल कोटखाई विधानसभा और मंडी संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP State President Suresh Kashyap) ने कहा कि बीजेपी का संगठन हिमाचल प्रदेश में बहुत ही मजबूत है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में और ज़्यादा मज़बूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व हुए पंचायती राज चुनाव में हमारा अच्छा प्रदर्शन रहा है और जनता अभी भी बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन को और सुदृढ़ करने के लिए हम जल्द ही सम्मेलन करेंगे। त्रिदेव से लेकर हम पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा ताल मेल है।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कुल्लू दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) का दौरा किया। इसके बाद कुल्लू पहुंचे। कुल्लू देवसदन में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में शिरकत की। अटल सदन कुल्लू में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


