-
Advertisement
बोह लैंडस्लाइडः मलबे से आज अभी तक निकाले दो शव, तीन की तलाश जारी
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा ( Kangra) के शाहपुर की बोह घाटी के रूलेहड़ गांव में एनडीआरएफ की टीम ( NDRF team) ने राहत व बचाव कार्य चलाया हुआ है। बुधवार को मलबे में से अभी तक दो एक महिला व पुरुष के शव निकाले जा चुके हैं। अभी तक मलबे में से 7 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग अभी भी लापता है। जिन्हें तलाश करने में एनडीआरएफ टीम जुटी हुई है। इस हादसे मे पांच लोगों को जिंदा निकाला गया है। डीसी डाक्टर निपुण जिंदल( DC Dr.Nipun Jindal) ने बताया किरूलेहड़ गांव राहत बचाव कार्य जारी है। सुबह पहले महिला और कुछ देर पहले एक पुरुष का शव निकाला गया है। अब तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि पांच लोगों को जिंदा निकाला गया है। 3 लोग लापता है।
ये भी पढ़ेः धर्मशाला घूमने आए पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की गई जान, नाले में मिला शव
गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ ( PGI Chandigarh)रेफर किया गया है और कुछ का इलाज शाहपुर अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को रूलेहड़ गांव में भूस्खलन के चलते तीन घर पूरी तरह से मलबे में दब गए जबकि 10 घरों को नुकसान पहुंचा है। गत दिवस सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना स्थल का दौरा किया था और प्रशासन को राहत व बचाव कार्य तेज करने को कहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


